नाहन में विद्युत विभाग के पेंशनर संघ की बैठक में अपने विचार रखता एक पदाधिकारी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ नाहन ने महबूब आलम को सर्वसम्मति से प्रधान चुना है। संघ की एक अहम बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के महबूब आलम ने की।
बैठक में सबसे पहले पूर्व जिला प्रधान याकूब बेग के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। इसके बाद उनके निधन से रिक्त हुए पद को भरने को लेकर चर्चा की गई जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से महबूब आलम को जिला प्रधान नियुक्त किया।
महबूब आलम ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह संघ की मांगों को सरकार से मनवाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर मंगतराम शर्मा, सतीश गुप्ता, पूर्ण ठाकुर, कमलेश पुंडीर, शमशेर, एससी गौतम, अशोक विक्रम, गुरचरण ठाकुर, मदन मोहन गुप्ता सहित जिला भर से आए सदस्य मौजूद रहे।