फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पवन अव्वल

Sat, 17 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिलाई(सिरमौर)। उपमंडल स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन शुक्रवार को शिलाई में हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य दीपचंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस सम्मेलन में शिलाई क्षेत्र के 15 विद्यालयों के 100 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के पर्यवेक्षक हरदेव सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय इस सम्मेलन में प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के लिए विज्ञान व गणित विषयों पर आधारित विभिन्न गतिविधियों जैसे विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान मॉडल, एक्टिविटी कार्नर, गणित व ओलंपियाड आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

 प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग के रूरल क्विज प्रतियोगिता में बाल भारती पब्लिक स्कूल की वर्षा व प्रिया, बांदली ढांढस की पंकज व प्राची, जीबीजी शिलाई की मनिका व प्रीती ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग की रूरल क्विज प्रतियोगिता में बांदली की प्राची व पंकज, भारती पब्लिक स्कूल शिलाई की निकिता व निशा, वमापा शिलाई की निकिता व प्रभात ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर सेकेेेंडरी क्विज प्रतियोगिता में सीसी स्कूल द्राबिल के वीरेंद्र व संजय, सीसे स्कूल शिलाई के अमन व प्रीती ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। एक्टिविटी कार्नर जूनियर वर्ग में एसवीएन पब्लिक स्कूल व केजीबी स्कूल ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर एक्टिविटी कार्नर में सीसी स्कूल की साधना व बाल भारती स्कूल की तान्या ने क्रमश: पहले व
दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की।

सीनियर सेकेंडरी एक्टिविटी कार्नर में सीसे स्कूल शिलाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार मैथेमेटिक ओलंपियाड जूनियर वर्ग में आरएसवीएन के प्रज्ज्वल तोमर ने प्रथम, बाल भारती विद्या मंदिर के रजत व सीसे स्कूल शिलाई की संजना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सीसे स्कूल शिलाई की गुंजन प्रथम, बांदली ढाढस स्कूल के रिंकू, नाथा हाई स्कूल के आशीष ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। मैथेमेटिक ओलंपियाड सीनियर सेकेंडरी में शिलाई स्कूल के वेदप्रकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में टिंबी स्कूल का पवन प्रथम, रोनहाट स्कूल का अमित द्वितीय जबकि शिलाई स्कूल की शालिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयूब खान, दीपक जिंदल, मनीष कुमार, प्रताप चौहान, प्रदीप कुमार, प्रियंका सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें