फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में लक्ष्य अव्वल

विज्ञापन
रेणुकाजी में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह पर आयोजित प्रतियोगिता के दौरान वन्य प्राणी विभाग के अधि - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। वन्य प्राणी विभाग के सौजन्य से शुक्रवार को रेणुकाजी में वन्य प्राणी और वेटलैंड संरक्षण सप्ताह आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण पर बल दिया और वेटलैंड के महत्व को भी दर्शाया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में रावमापा ददाहू के लक्ष्य चौहान ने पहला, भव्य अवस्थी ने दूसरा, नितिक पंवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि विनीत कुमार को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्य अतिथि डीएफओ वन्य प्राणी शिमला एन रविशंकर शर्मा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए और वन्यजीवों व वेटलैंड के महत्व को बताया।
उन्होंने कहा कि वन्य जीव किसी न किसी रूप में हमारे हितैषी और मित्र हैं। अनेकों ऐसे वन्य प्राणी हैं जिनका उल्लेख सदियों से ही हमारे धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में होता आया है। वन्य प्राणी हमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान और आर्थिक हानि नहीं पहुंचाते। हमें वन्यजीवों को संरक्षित रखने में हमेशा आगे आना चाहिए। इस दौरान बच्चों को वेटलैंड को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। आरओ वन्य प्राणी नंदलाल ठाकुर ने स्कूली छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणी विहार का निरीक्षण करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफओ रेणुका सुशील राणा, एसीएफ नाहन वेद प्रकाश शर्मा, जीव वैज्ञानिक अक्षय कुमार, आरओ रेणुका नंदलाल ठाकुर, पंचायत प्रधान शीला देवी, दीप राम और वरिष्ठ वनरक्षक वीरेंद्र सिंह सहित वन्य प्राणी विभाग के अन्य कर्मचारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें