फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़ कर कमरे में घुसा मलबा, पति की मौत, पत्नी-पौत्र घायल

विज्ञापन
सिरमौर जिले के ददाहू के चूली गांव में दीवार तोड़कर कमरे में घुसा भारी भरकम मलबा। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र में रविवार को हुई जबरदस्त वर्षा के चलते साथ लगते चूली गांव में एक रिहायशी मकान पर मलबा गिरने से रात को सोये एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि उसकी पत्नी व पौत्र घायल हो गए। पत्नी की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पौत्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ददाहू के चूली गांव में रविवार की रात तेज बारिश के कारण भारी भरकम मलबा रिहायशी मकान की दीवार तोड़कर कमरे में जा घुसा, जहां पति-पत्नी और पौत्र कमरे में सो रहे थे।
आधी रात को अचानक पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आए तीनों लोगों को गंभीर अवस्था में कमरे से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया जहां से मकान मालिक 56 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। जबकि उसकी पत्नी लज्जा देवी (53) और पौत्र परीक्षित (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके बाद ददाहू पंचायत के उपप्रधान विजयपाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 50 हजार और दोनों घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। मृतक सुरेंद्र सिंह बिजली घर ददाहू में ही लाइनमैन के पद पर कार्यरत था।
तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान ने बताया कि मकान के क्षतिग्रस्त होने से करीब 1.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसएचओ रेणुकाजी देवी सिंह नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक की पत्नी और पौत्र की हालत ठीक है।

भारी बारिश के बीच ददाहू पंचायत के चूली गांव में एक घर में घुसा मलबा। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें