फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब की प्रीति रॉय ने जीता ओवरऑल खिताब

विज्ञापन
ट्राफी के साथ पांवटा साहिब की प्रीति रॉय। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल के पांवटा साहिब की होनहार खिलाड़ी प्रीति राय ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया है। उन्होंने देहरादून में आयोजित हुई डोईवाला पावर लिफ्टिंग और बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

प्रीति ने बताया कि ये प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हुई जिसमें सभी राज्यों से आए 200 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे थे। प्रीति राय ने अपनी जीत का श्रेय कोच सुमित सैनी और अमित मल्होत्रा और अपने परिजनों को दिया है।
प्रतियोगिता के दौरान अर्जुन गुलाटी, श्याम सिंह राणा, कोच सुमित सैनी, अमित मल्होत्रा और अन्य कोच को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश में खेलों में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में उनके योगदान की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें