अवैध नशीली दवा के साथ गिरफ्तार आरोपी, साथ में माजरा थाना टीम। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस ने एक युवक को नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई।
दरअसल भगवानपुर में नशीली दवा बेचने की शिकायत पुलिस थाना माजरा को मिली थी। इसके बाद कार्यकारी एसएचओ माजरा शिवानी मेहला व मुख्य आरक्षी अनिल तोमर ने भगवानपुर में छापामारी की, जहां पुलिस ने ग्राम भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला कांशीपुर निवासी सलमान के घर से 532 कैप्सूल और 450 नशीली गोलियां बरामद कीं।
इस दवाइयों का आरोपी कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सका। लिहाजा, पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
.......