फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुरा में 15 लीटर अवैध शराब समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर एक आरोपी के घर पर छापामारी की। इस दौरान 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी जिसमें कहा गया कि एक व्यक्ति अवैध शराब का बेचता है।
विज्ञापन

पुख्ता जानकारी जुटा कर सब इंस्पेक्टर यादेश कुमार की टीम ने आरोपी बलबीर सिंह निवासी किशनपुरा के रिहायशी मकान की तलाशी ली। इस दौरान घर से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
माजरा थाना पुलिस ने नया गांव निवासी एक महिला के घर से भी 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। एएसआई कुलदीप कुमार की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर माजरा नया गांव निवासी आरोपी महिला कमदेश देवी (65) के रिहायशी मकान की तलाशी ली। घर में 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। महिला शराब बारे कोई परमिट या लाइसेंस नहीं दिखा सकी। इसके बाद महिला के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने अवैध शराब पकड़े जाने के दोनों मामलों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें