फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दियुड़ी खड़ाह पंचायत में होगी सिलिंडर गैस की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। दियुड़ी खड़ाह पंचायत के लोगों को अब एलपीजी गैस सिलिंडर भरवाने के लिए हरिपुरधार नहीं जाना पड़ेगा। पंचायत प्रधान के प्रयास से अब हरिपुरधार से सिलिंडर की गाड़ी दियुड़ी और खड़ाह गांव में जाएगी। लोगों को गैस सिलिंडर भरने के लिए सात से नौ किलोमीटर दूर हरिपुरधार नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सत्या चौहान ने बताया कि पंचायत के लोगों को गैस सिलिंडर भरवाने के भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर सर्दियों के दिनों में लोगों को भारी दिक्कतें पेश आती थी। लोगों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारियों को पंचायत से एक प्रस्ताव भेजा था।
विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनकी पंचायत के लिए हरिपुरधार से गैस सिलिंडर की गाड़ी भेजने की मंजूरी प्रदान की है। विभाग ने जनवरी 2022 से सिलिंडर गाड़ी भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने बताया कि दियुड़ी गांव के लोग पिछले कई वर्षों से कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। पंचायत उपप्रधान रणवीर ठाकुर ने घर द्वार पर गैस आपूर्ति करवाने के लिए पंचायत प्रधान और विभाग का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें