फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन बस अड्डे पर पानी की किल्लत, लोग परेशान

विज्ञापन
नाहन बस अड्डे पर खराब पड़ा पानी का कूलर। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नाहन बस अड्डे पर पानी की किल्लत, लोग परेशान

वाटर कूलर खराब, खरीदकर पानी पी रहीं सवारियां

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन बस अड्डे पर यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पानी को लेकर यात्री बहुत अधिक परेशान है। नाहन बस अड्डे से रोजाना सैकड़ों बसें पहाड़ी और निचले क्षेत्रों की ओर रवाना होती हैं। इनमें हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं। वह सभी यात्री बस अड्डे पर पानी न मिलने के कारण परेशान हैं।

हालांकि बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया है लेकिन वह लंबे अरसे से खराब पड़ा है। निगम प्रबंधन ने एक आध बार इसे ठीक करवाया भी, लेकिन लोगों ने इसे तोड़ दिया। यहां तक कि नलके भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को बस अड्डे पर पानी न मिलने की सूरत में मजबूर होकर 20 से 40 रुपये देकर पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी और यात्री हर्ष, पंकज, स्नेहा, सिमरन, रमन, राहुल, साक्षी, नेहा ने निगम प्रबंधन से वाटर कूलर दुरुस्त करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें