फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पेमेंट नहीं मिलने पर ठेकेदार ने पीएचसी भवन पर लगाया ताला

विज्ञापन
पेमेंट नही मिलने पर कांटी मशवा में नवनिर्मित भवन मेंठेकेदार ने ताला लगाया: संवाद
विज्ञापन
कांटी मशवा में एक करोड़ से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विभाग ने अदा नहीं की राशि
विज्ञापन

फाइनल बिल बनकर तैयार होने पर बिल का भुगतान होगा : सहायक अभियंता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दुर्गम क्षेत्र कांटी मशवा पंचायत में करीब एक करोड़ लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को तैयार किया गया है। यह भवन पूरी तरह से बनकर तैयार है। यह भवन करीब चार महीनों से पैसे की कमी के चलते हैंडओवर नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार की लाखों बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। नाराज ठेकेदार ने कांटी मशवा में तैयार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पर ताला लगा दिया है।

बता दें कि पूर्व प्रदेश सरकार में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांटी मशवा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाने की कवायद शुरू की थी।लोक निर्माण विभाग ने करीब एक करोड़ का टेंडर भवन बनाने का लगाया। इसमें सोहन सिंह नाम के एक ठेकेदार ने पीएचसी भवन बनाने का काम लिया तथा भवन बनाने का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। ठेकेदार ने करीब 4 महीने पहले इस भवन योजना का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है, लेकिन विभाग ने चार महीने से करीब 15 लाख रुपये का बिल का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दिवाली पर बिल भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दिवाली पर भी भुगतान नहीं किया। इस कारण ठेकेदार मजदूरों व मिस्त्री की पेमेंट तक नहीं कर पा रहा है। इसके साथ ही बाजार से ली गई भवन सामग्री का भुगतान करना भी मुश्किल हो गया है। जिस कारण संबंधित ठेकेदार ने परेशान होकर कांटी मशवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पर ताला जड़ दिया है। साथ ही मुख्य गेट पर नोटिस भी चस्पा दिया गया है। ठेकेदार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन पर ताला जड़ने के बाद विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि कांटी मशवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य का अंतिम बिल बनना बाकी है। जैसे ही फाइनल बिल बनकर तैयार होगा तो वैसे ही बिल का भुगतान कर दिया जाएगा।
संवाद
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें