फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में नहीं होंगी सांस्कृतिक संध्या

विज्ञापन
पांवटा साहिब में यमूना उत्सव को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते एसडीएम विवेक महाजन। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पांवटा में इस बार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं होगा। सरकार के निर्देश के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत यह फैसला लिया गया है। हालांकि कबड्डी, रस्सा कस्सी, वॉलीबाल और हॉकी समेत खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पांवटा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा और मेला कमेटी सचिव विवेक महाजन ने कहा कि यमुना शरद महोत्सव 18 और 19 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इसमें मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को निमंत्रण भेजा गया है, हालांकि उपचुनाव के चलते उनका आना निश्चित नहीं है। उन्होंने कहा कि यमुना शरद महोत्सव का शुभारंभ विधिवत रूप से यमुना पूजा से किया जाएगा। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में इस बार झूले लगेंगे। मेले का आयोजन सूक्ष्म रूप से होगा।
मेले में वॉलीबाल, प्रो टर्फ कबड्डी, बैडमिंटन और हॉकी समेत खेलों का आयोजन किया जाएगा। यहां झूले और दुकानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारी को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत प्रवेश दिया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि की ओर से कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना शरद महोत्सव कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करके मनाया जाएगा। मैदान में कार्यक्रम स्थल पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी पांवटा बीर बहादुर, तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी और एपीआरओ पांवटा प्रवेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें