फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निशान यात्रा 15 नवंबर को और भव्य श्री श्याम संकीर्तन 16 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

संकीर्तन में भजन गायिका वर्षा रागिनी करेंगी श्री खाटू श्याम का गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्वांचल सामाजिक संगठन सूरजपुर पांवटा साहिब की बैठक पातालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने आयोजन कमेटियों का गठन किया है। कार्यक्रम में निशान यात्रा और मालवा कॉटन ग्राउंड निकट तिरुपति मेडिकेयर सूरजपुर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन आयोजन की अंतिम रूप रेखा तैयार की गई।

समिति के महासचिव राजकुमार गोयल ने बताया कि 15 नवंबर दिन शनिवार को निशान यात्रा का आयोजन होगा जिसमें निशान यात्रा दोपहर 2 बजे गीता मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बद्रीपुर, बातापुल होते हुए कीर्तन स्थल तक निकाली जाएगी। 16 नवंबर दिन रविवार को श्री खाटू श्याम जी का संकीर्तन पांवटा साहिब के ग्राम सूरजपुर स्थित मालवा कॉटन ग्राउंड निकट तिरुपति मेडिकेयर में किया जाएगा। इसमें शाम 5 बजे पूजन तथा 6 बजे ज्योति प्रज्वलित करने के बाद संकीर्तन शुरू होगा। राधा रसोई शाम 7 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में भजन गायिका वर्षा रागिनी यमुनानगर, अविनाश जौहर करनाल, मोहित शुक्ला जगाधरी से श्री खाटू श्याम जी का गुणगान करेंगे। श्री कृष्णा डेकोरेटर्स यमुनानगर दरबार सजाएगा, श्री कृष्णा म्यूजिकल समूह की ओर से साउंड सेवा का इंतजाम किया है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कपिल फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर होगा। पूर्वांचल सामाजिक संगठन सूरजपुर पांवटा साहिब जिला सिरमौर के सभी खाटू श्याम भक्तों से श्री श्याम संकीर्तन में पहुंचने का आह्वान किया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें