फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज विजेता

विज्ञापन
पझौता कॉलेज में जिला स्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में मौजूद शिक्षक एवं अन्य । - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता में भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव आयोजित किया गया जिसमें सात महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान नारा लेखन, कोलाज मेकिंग, कविता लेखन, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी की ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

समापन समारोह में सराहां कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों नाहन, संगड़ाह और शिलाई की टीमों ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
भाषण प्रतियोगिता में राजगढ़ कॉलेज की साक्षी शर्मा ने पहला, नाहन कॉलेज की रितिका शर्मा ने दूसरा और सराहां कॉलेज की मृणाल अत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में नाहन कॉलेज की तान्या, बीकेडी कॉलेज पांवटा की दिव्या कश्यप और राजगढ़ कॉलेज की आशा शर्मा, कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में नाहन कॉलेज की तान्या, शिलाई कॉलेज की प्रिया और राजगढ़ के प्रवीण ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
नारा लेखन में राजगढ़ की निधि कुमारी, पझौता की द्रौपदी और नाहन की पूजा चौहान, निबंध लेखन में नाहन की मनीषा चौहान और राजगढ़ के शुभम ठाकुर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। कविता लेखन में नाहन की सुहानी अत्री ने पहला, सराहां की हिमांशी ने दूसरा और संगड़ाह की सुमित्रा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें