फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गुरुवाणी और ‘वाहेगुरु’ के जयकारों से गूंजा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नन्हे बच्चों की साइकिल रैली ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। गुरुद्वारा श्री भगानी साहिब से गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब तक श्रद्धा, सेवा और अनुशासन से नगर कीर्तन निकला। इससे पहले सुबह साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों की निकाली गई साइकिल रैली ने पूरे मार्ग को ‘वाहेगुरु’ के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
रैली गाइड दर्शन सिंह, रंजीत सिंह आदि ने बताया कि यह रैली गुरुद्वारा श्री भगानी साहिब से सुबह सात बजे शुरू होकर दो घंटे बाद गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब तक पहुंची। सैकड़ों बच्चों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ साइकिलों पर कतारबद्ध होकर भाग लिया। भगानी से डाक पत्थर-पांवटा सड़क तक बच्चों का जोश देखते ही बनता था।
विज्ञापन

थाना पुरुवाला के एसएचओ राजेश पाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने नगर कीर्तन से पहले ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा है। बड़े वाहनों की आवाजाही को किशनकोट वाया बद्रीपुर मार्ग की ओर तबदील (डायवर्ट) किया गया। इससे श्रद्धालुओं और बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन

रास्ते में पड़ने वाले गांवों और शहरवासियों ने जयकारों और तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक भावना को सुदृढ़ किया, बल्कि बच्चों में अनुशासन, सेवा और एकता का संदेश भी दिया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें