फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आउट ऑफ वेस्ट में साक्षी और फायरलेस कुकिंग में आयशा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी स्कूल नाहन में मातृ दिवस पर बच्चों की माताओं के लिए करवाईं खेल स्पर्धाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) नाहन में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य दिव्या भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 45 माताओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नगर एवं ग्राम योजना विभाग की अधिकारी सानिका रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, मेहंदी और फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में साक्षी तोमर प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और अनीता तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी स्पर्धा में सारिका ने पहला, नीलम ने दूसरा और डॉ. रुचिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फायरलेस कुकिंग में आयशा प्रथम, नेहा द्वितीय और गगनप्रीत तृतीय स्थान पर रहीं। मनोरंजक खेलों में किरण, सानिका रावत और नीरू विजेता रहीं। प्रधानाचार्या दिव्या भारद्वाज ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें