राजगढ़ (सिरमौर)। मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोलन सिरमौर ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए 35 चालकों के चालान काटे। इस दौरान चालकों से 48,800 रुपये जुर्माना वसूला गया।
मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट गौरव चौधरी ने राजगढ़ में कॉलेज के समीप नाका लगाकर यह कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों के कागज और अन्य दस्तावेज चेक किए। इस दौरान 35 चालकों को यातायात नियमों का पालन न करने का दोषी पाया गया और चालान काटे गए।
इन लोगों से 48,800 रुपये जुर्माना मौके पर ही वसूला गया। इस दौरान सीट बेल्ट न पहनने, हेलमेट न लगाने, अत्यधिक लाइटें लगाने, प्रेशर हॉर्न और ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि न होने पर चालान किए गए और जुर्माना वसूला गया। इस दौरान ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।