फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ के कोटली में नाबालिग ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में एक नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोटली में रह रही 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने कमरे में पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर वीरवार को आत्महत्या कर ली। किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन

उसकी भाभी ने 12 बजे देखा कि नाबालिग अंदर कमरे में लटकी हुई है और कमरे में कुंडी लगी थी। इसके बाद भाभी ने अपने ससुर को फोन कर बुलाया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में नीचे उतारा और इलाज के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका नेपाली मूल की है, इसका परिवार कई दशकों से यहीं रह रहा है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें