शिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्यामा ठाकुर ने अपने कुनबे का विस्तार किया है। श्यामा ठाकुर ने बताया कि रक्षा ठाकुर, सुमित्रा चौहान, अनिता चौहान, ममता शर्मा, आशा शर्मा, शीला नेगी, इंद्रा व सीमा चौहान को उपाध्यक्ष और नारदा ठाकुर, किरण बाला व पूनम वर्मा को महामंत्री बनाया गया है।
राधा छींटा, बविता शर्मा, आशा शर्मा, जग्गो देवी, रेखा चौहान, शीला चौहान, संजू शर्मा व श्यामा देवी को सचिव, उर्मिला देवी को कोषाध्यक्ष और सत्या देवी को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूनम चौहान को कार्यालय सचिव व तारा देवी को सह सचिव नियुक्त किया है।
ललिता चौहान, बाला देवी, उमा देवी व सुनीता को प्रवक्ता, सत्या देवी व रक्षा देवी सह-प्रवक्ता बनाया है। इसके अलावा आशा तोमर, सत्या तोमर, तारा देवी, द्रोपदी शर्मा, सेलो देवी, नतो देवी, अर्चना राणा, मुक्ता शर्मा, गीता शर्मा को सदस्य चुना है। कांता, सोलो देवी, गंगा देवी, बबीता नेगी, रीना चौहान, आशा तोमर, उषा कंवर, ललिता चौहान, किरण नेगी, रक्षा चौहान, कला चौहान, सुमन, आशा चौहान, दीपो चौहान, नीमा शर्मा, सुनीता, राधा देवी, कौशल्या देवी, विनीता, शांता देवी, गीता देवी, बिमला शर्मा व नीमा नेगी को कार्यकारिणी सदस्य में जगह दी है।