फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने पाठशाला पहुंचे हजारों विद्यार्थी, दिखा भारी उत्साह

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में को-वैक्सीन लगवाता एक छात्र। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मंगलवार से शुरू हुए को-वैक्सीन अभियान को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। टीकाकरण के लिए विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया गया था। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में इसके लिए नौ केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह ही छात्र पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन की राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और एवीएन स्कूल समेत ग्रामीण परिवेश के विभिन्न स्कूलों में टीकाकरण किया गया।
इस दौरान बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने सभी केंद्रों का जायजा लिया और किशोरों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया। धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में मंगलवार को 1494 किशोरों को दूसरी डोज, जबकि 150 को पहली डोज लगी। कन्या स्कूल नाहन में टीके के लिए पहुंची छात्राओं को अलग-अलग जगह बैठाया गया, जहां सामाजिक दूरी का पालन किया गया। यहां बारी-बारी से छात्राओं को वैक्सीन के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

मौके पर ही पंजीकरण के बाद किशोर और किशोरियों को टीके लगाए गए। वहीं, कोविड सैंपल भी लिए गए। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में नौ केंद्रों पर किशोरों को टीका लगाने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान हजारों बच्चों को वैक्सीन लगी। पहली डोज लगा चुके किशोरों को 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई गई। जबकि, कई बच्चों को पहली डोज लगी। टीकाकरण के दौरान कोविड नियमों का पूरी तरह पालन कराया गया।
...........
दो को छुट्टी, अब कोविड अस्पताल में 16 मरीज दाखिल
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में दो मरीजों को छुट्टी मिली। कोविड अस्पताल में अब 16 कोरोना संक्रमित मरीज उपाचाराधीन हैं।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्याम लाल कौशिक ने बताया कि कोविड अस्पताल में 16 मरीज दाखिल हैं। सभी मरीजों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। दो मरीज स्वस्थ हुए हैं।
-----
88 मिले संक्रमित, 103 स्वस्थ
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 88 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि, 103 लोग स्वस्थ हुए। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को आरटीपीसीआर से 206 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 29 मरीज संक्रमित आए। रैपिड एंटीजन से जांचे 758 सैंपलों में से 59 मरीज पॉजिटिव मिले।
उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि मंगलवार को 964 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 88 मरीज संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय मामले 725 रह गए हैं। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की।

कन्या स्कूल नाहन में को-वैक्सीन के लगवाने पहुंचीं छात्राएं हॉल में अपनी बारी का इंतजार करतीं।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें