फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जुटी कौलांवालाभूड़ पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कौलांवालाभूड़ में 34 मरीज कोरोना संक्रमित आने के बाद पंचायत ने संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान रितु चौधरी आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर लोगों को महामारी से बचाव को लेकर जानकारी दे रही हैं। जिन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, उन्हें घर-घर जाकर जागरूक करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
इसको लेकर पंचायत में तैनात चिकित्सक डा. काम्या का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रधान रितु चौधरी ने पंचायत की आशा कार्यकर्ता ललिता, सबीना, संतोष, ममता, लाजो देवी और रक्षा देवी आदि के सक्रिय सहयोग की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत के लोगों से आग्रह किया है कि लक्षण दिखने पर अपना कोरोना टेस्ट करवाएं और होम आइसोलेशन में रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें