फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई में बनाया जाए कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। चूड़ेश्वर सेवा समिति इकाई शिलाई ने एसडीएम से मुलाकात कर कोविड केयर सेंटर बनाने की मांग की है। समिति अध्यक्ष सूरत चौहान, महासचिव रमेश नेगी, कोषाध्यक्ष बलबीर शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सचिव ग्यार सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल शिलाई प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में आता है।
विज्ञापन

जन समस्याओं की अधिकता के चलते यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं का उचित लाभ लेने के लिए क्षेत्र के लोगो को 150 से 200 किमी दूर स्वास्थ्य हायर सेंटर जाना होता है।
कोरोना संक्रमण की पाबंदियों के बावजूद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत का माहौल है, आये दिन दर्जनों व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे हैं। शिलाई अस्पताल में केवल कागजी सुविधाएं स्थापित हैं।
विज्ञापन

इसलिए शिलाई में कोविड केयर सेंटर बनाने की मांग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक अधिकारी एवं सरकार क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को प्राथमिकता देगी और लोगों के लिए शिलाई में कोविड केयर सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें