फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रेणुका झील में शाही स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहे प्रशिक्षित गोताखोर

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शाही स्नान महात्म्य की परंपरा निभाई गई। इसके चलते सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य कमाया। स्नान का यह सिलसिला प्रात: ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। जैसे -जैसे दिन निकलता गया श्रद्धालुओंं का हुजूम स्नान घाट की ओर बढ़ने लगा।

स्नान महात्म्य को लेकर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चार गोताखोरों को भी मौके पर तैनात रखा गया था। इसके लिए पहली मर्तबा महेरुनाग डायवर्जिंग एसोसिएशन सुंदरनगर के प्रशिक्षित गोताखोरों की सेवाएं ली गईं।
विज्ञापन


सर्वप्रथम प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में रेणुकाजी तीर्थ में स्थित संत महात्माओं ने रेणुका झील में शाही स्नान करके स्नान महात्म्य का शुभारंभ किया। इसके बाद बारी-बारी से सभी श्रद्धालुओं ने झील में डुबकी लगाकर पुण्य की कामना की। उन्होंने रेणुका झील की परिक्रमा भी की और भगवान परशुराम व माता रेणुकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ऐतिहासिक रेणुका झील में स्नान करने की परंपरा सदियों पुरानी है। यहां स्नान के लिए पूरे उत्तरी भारत के श्रद्धालु इस दिन रेणुका झील में शाही स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। स्नान के बाद ही ग्रामीणों ने अपने घरों से लाई देवताओं के नाम की भेंट को भी उनके चरणों में अर्पित किया।
विज्ञापन


पूर्णिमा के शाही स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान तीर्थ में स्थित निर्वाण आश्रम, गायत्री आश्रम और संन्यास आश्रम में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें