हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग पांवटा साहिब में आयोजित फ्रेशर पार्टी में चुनी गईं मिस फ्रेशर, मि?
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस के नर्सिंग संस्थान में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। संस्थान की प्रधानाचार्य जसपाल कौर ने पार्टी में नई छात्राओं का स्वागत किया। संस्थान की निदेशक प्रीति गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
नर्सिंग की छात्राओं ने स्वागत गीत, पंजाबी गिद्दा तथा सिरमौरी नाटियों, फिल्मी और पंजाबी गीतों पर गिद्दा कर धमाल मचाया। अंत में नर्सिंग की नई छात्राओं में से मिस फ्रेशर का चयन किया गया। इसमें कल्पना को मिस फ्रेशर, करीना मिस पर्सनेलिटी और कृति शर्मा को मिस चार्मिंग का खिताब मिला।
संस्थान के निदेशक ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर फार्मेसी की प्रधानाचार्य उज्ज्वला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आईएन मित्रा, नर्सिंग इंस्टीट्यूट पांवटा साहिब की प्रधानाचार्य जसपाल कौर, अंबिका, दीपिका, प्रियंका, प्रीतिका, अवदीप कौर और सना समेत संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।