फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पच्छाद में जलशक्ति विभाग के सातों अनुभागों में जेई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां और नारग उपमंडल एक सहायक अभियंता के सहारे
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं के संचालन में दिक्कत, खाली पद भरने की मांग
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के सराहां और नारग उपमंडल के सातों अनुभागों में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के पद खाली हैं। दोनों का जिम्मा एक सहायक अभियंता के पास है। कनिष्ठ अभियंताओं की कमी से पेयजल योजनाओं की निगरानी और लोगों की शिकायतों के समाधान में दिक्कतें पेश आ रहीं हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से सभी अनुभागों में कनिष्ठ अभियंताओं की तैनाती करने की मांग की है।
सराहां उपमंडल में जेई के चार पद हैं। यहां तैनात एकमात्र कनिष्ठ अभियंता की पदोन्नति के बाद सराहां, बागथन, नैना टिक्कर और घीनीघाड़ अनुभाग में कोई कनिष्ठ अभियंता नहीं है। इस उपमंडल के तहत 26 उठाऊ और 55 प्रवाह पेयजल योजनाएं संचालित हैं। इनमें उठाऊ योजनाओं से करीब 36 हजार लोगों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन

नारग उपमंडल में भी कनिष्ठ अभियंता के तीन पद खाली हैं। इसके तहत नारग, डीलमन और जयहर अनुभाग आते हैं। यहां सहायक अभियंता का पद भी रिक्त है। पहले इन अनुभागों का काम सराहां में तैनात कनिष्ठ अभियंता देखते थे, लेकिन उनकी पदोन्नति के बाद अब सातों अनुभागों में कोई कनिष्ठ अभियंता नहीं है। सभी अनुभागों में जल्द जेई तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

सराहां उपमंडल के सहायक अभियंता प्रयांशु शर्मा ने बताया कि दोनों उपमंडल के सातों अनुभागों में कनिष्ठ अभियंता तैनात नहीं हैं। विभाग पेयजल योजनाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रिक्त पद भरने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। संवाद-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें