फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे जेबीटी प्रशिक्षु, उपायुक्त कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर धरने पर बैठे जेबीटी एवं डीएलएड प्रशिक्षु। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी भर्ती के लिए पात्र किए जाने के फैसले के विरोध में जेबीटी प्रशिक्षु लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन में काफी संख्या में जेबीटी एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के पक्का तालाब, गुन्नूघाट, चौगान, नया बाजार और महिमा पुस्तकालय होते हुए रैली उपायुक्त कार्यालय परिसर पहुंची जहां जेबीटी प्रशिक्षुओं ने धरना दिया। इस दौरान जेबीटी प्रशिक्षुओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा।
रैली में शामिल रणदीप राणा, अरुण शर्मा, राजेंद्र, सुनील कुमार विवेक, कविता, सरिता और दिनेश शर्मा आदि ने कहा कि कक्षा एक से पांचवीं के लिए बीएड धारकों को भर्ती करना तर्कसंगत नहीं है। यह जेबीटी प्रशिक्षुओं के साथ अन्याय है। लिहाजा, बीएड और जेबीटी को अपनी-अपनी फील्ड में रहने दिया जाए। दोनों श्रेणियों के प्रशिक्षुओं के बीच काफी अंतर है। यदि ऐसा ही करना है तो जेबीटी को बंद कर देना चाहिए ताकि युवाओं का भविष्य खराब न हो। प्रशिक्षुओं ने कहा कि इस फैसले को लेकर जेबीटी प्रशिक्षु सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और जब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं कर दी जाती।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने जेबीटी भर्ती मामलों पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की अधिसूचना के अनुसार सरकार को जेबीटी पदों की भर्ती के लिए नियमों में जरूरी संशोधन के आदेश दिए हैं, यानी अदालत के फैसले से अब जेबीटी पदों के लिए बीएड डिग्री धारक भी पात्र होंगे।
.......
कक्षाओं का किया बहिष्कार
मंगलवार को दूसरे दिन भी डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा। इस दौरान जेबीटी कर चुके प्रशिक्षणार्थियों के अलावा डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रशिक्षुओं ने जेबीटी और डीएलएड के आरएंडपी नियम न बदलने की मांग की। इस दौरान डीएलएड समेत जेबीटी के 150 के करीब प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें