फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जलशक्ति विभाग के ददाहू उपमंडल को नौहराधार मंडल में मर्ज करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, 112 योजनाओं के 9 हजार उपभोक्ता होंगे अधीन

ददाहू से 50 किलोमीटर पड़ेगी मंडल की दूरी, कर्मचारियों को उठानी पड़ेंगी दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर) जलशक्ति विभाग के ददाहू उपमंडल को नौहराधार मंडल में मर्ज किया जा रहा है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। शीघ्र ही ददाहू उपमंडल को नाहन से काटकर नौहराधार मंडल में शामिल कर दिया जाएगा। इसके चलते ददाहू उपमंडल की 112 पेयजल योजनाओं के 9 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को उल्टे पांव नौहराधार का रुख करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार नौहराधार मंडल में उपभोक्ताओं की संख्या बहुत कम है। इसका दायरा बढ़ाकर ददाहू उपमंडल के उपभोक्ताओं को भी इसमें शामिल किया जाना है। ददाहू उपमंडल वर्तमान में नाहन विधानसभा क्षेत्र के अधीन है। जबकि ददाहू उपमंडल रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में सरकार इस उपमंडल को रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र स्थित नौहराधार मंडल में मर्ज करने जा रही है।
विज्ञापन


इसका प्रस्ताव भी विभाग की ओर से सरकार को भेज दिया गया है। जलशक्ति विभाग के कार्यों के लिए ददाहू के उपभोक्ताओं को नाहन की बजाय नौहराधार जाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं के साथ-साथ विभाग के कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ददाहू से नौहराधार की दूरी करीब 50 किलोमीटर बढ़ जाएगी। जलशक्ति उपमंडल ददाहू के अंतर्गत पांवटा साहिब के साथ सटे छछैती और नाहन के साथ सटे जंगलोट क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी नौहराधार मंडल के अधीन लाया जाएगा।

लोगों का कहना है कि विभाग ने इस बात की किसी को भनक तक लगने नहीं दी और प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिया है। जबकि होना यह चाहिए था कि ददाहू ब्लॉक और तहसील से जुड़ी करीब दो दर्जन पंचायतों को जोड़कर एक अलग मंडल बनाया जा सकता था। यही नहीं जलशक्ति विभाग के पास ददाहू में अपनी पर्याप्त भूमि और संसाधन भी मौजूद हैं, लेकिन ऐसा न करके ददाहू को नौहराधार मंडल में मर्ज करने की योजना है।
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि सरकार के आदेश पर फिलहाल प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसमें नाहन मंडल के उपभोक्ताओं की संख्या को अलग से दर्शाया गया है। आगामी प्रक्रियाएं भी जारी हैं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें