राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन कर दूसरी बार बनी उपविजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। शिक्षा खंड राजगढ़ की माध्यमिक पाठशाला कुफ्फरपाल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हमीरपुर में हुई राज्यस्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसमें स्कूल की वंशिका, तन्वी, हर्षिता, नव्या, अवनी, अर्पिता, वैभवी, खुशबू, प्रतिभा, सावनी, आदर्श, मृदुल, पार्थ, तनिष, नमन, अनिरुद्ध, पियूष, हिमांक, नक्श और काव्य शामिल रहे। बिना शारीरिक शिक्षक के भी विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार शास्त्री की अगुवाई में बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की। तैयारी करवाने में जेबीटी बाबूराम का विशेष योगदान रहा।