फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरिपुरधार बाजार में जाम से जूझ रहे लोग, पार्किंग और बस स्टैंड की दरकार

विज्ञापन
हरिपुरधार बाजार में ट्रेफिक जाम में फंसे वाहन। संवाद 
विज्ञापन
सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे परेशानी का सबब, त्योहारों और भीड़भाड़ के दौरान बिगड़ रहे हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार बाजार में पार्किंग और बस स्टैंड की उचित व्यवस्था न होने से जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बाजार में वाहनों की बढ़ती संख्या और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे वाहन यातायात में बाधा बन रहे हैं। हालात यह हैं कि कई बार बाजार में दो वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बाजार में सड़क के दोनों ओर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से सड़क की चौड़ाई सिमटकर रह जाती है। विशेषकर भीड़भाड़ के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। त्योहारों और विशेष अवसरों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बाजार पहुंचने से स्थिति और भी विकराल हो जाती है। ऐसे में लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीपांशु चौहान, राजेंद्र, दुकानदार प्रेम ठाकुर, जगदीश और अशोक कुमार का कहना है कि हरिपुरधार में जिस तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए बाजार में स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करना बेहद जरूरी हो गया है। इसके अलावा बस स्टैंड न होने से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से बाजार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। साथ ही सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान विनय छींटा ने कहा कि हरिपुरधार बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए जल्द ही मामले को अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। पंचायत स्तर पर भी समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।-

हरिपुरधार बाजार में ट्रेफिक जाम में फंसे वाहन। संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें