फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब के गुरुघरों में आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पावटा साहिब में शनिवार को खालसा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक जगीर सिंह ने बताया कि खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिंद सिंह जी ने बैसाखी वाले दिन श्रीआनंदपुर साहिब से की। इस दिन उन्होंने पंज प्यारों को अमृतपान करवाया और खालसा बनाया। इसके बाद उन पंज प्यार हाथों से स्वयं भी अमृतपान किया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर गुरुद्वारा पांवटा साहिब में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने यहां आकर दरबार साहिब पर अपना शीश नवाया। पांवटा साहिब गुरुद्वारे को फूलों और लाइटों से सजाया गया।
सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में रागी जत्थों ने कीर्तन किया। इस दौरान कवि दरबार में दूर-दूर से आए कवियों ने कविता पाठ किया। पांवटा शहर के भगाणी साहिब, तीरगाड़ी, निहालगढ़ और किरपाल शीला गुरुद्वारे में भी साध संगत की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें