फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वाई प्वाइंट हादसे में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
(फॉलोअप)
विज्ञापन




कार चालक पर गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी
देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के वाई पॉइंट के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार महिला की देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान अनुराधा (49), पुत्री दयाल सिंह, निवासी मुख्य बाजार पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वाई पॉइंट के पास कार (एचपी-17डी-0240) ने साइकिल सवार अनुराधा को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल ले गए थे। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार सवार निशा देवी (20), निवासी मुंडाखेड़ा, हरियाणा को भी मामूली चोटें आई थीं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पांवटा साहिब पुलिस थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला की मौत के बाद आरोपी कार चालक खिलाफ मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें