फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में हैं 25 प्रतिशत महिला पुलिस कर्मी, जो कर रहीं बेहतरीन कार्य

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस लाइन नाहन में आयोजित जांच शिविर में स्वास्थ्य जांच के ? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में महिला पुलिस जवानों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस की ओर से यहां स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों महिला पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस विभाग में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी कोटपा अधिनियम को भी सख्ती से लागू करवा रही हैं जिसकी पुलिस अधीक्षक ने भी सराहना की। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने महिला पुलिस कर्मियों को महिला दिवस की बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिरमौर में 25 प्रतिशत महिला पुलिस कर्मी हैं, जो बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खासकर महिलाओं पर अपराध की रोकथाम और कोटपा अधिनियम को लेकर भी महिला पुलिस कर्मी बेहतर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग की महिला पुलिस कर्मियों ने शानदार कार्य किया है, जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। इस मौके पर छठी बटालियन की कमांडेंट शुभ्रा तिवारी समेत कई महिला जवान मौजूद रहीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस लाइन नाहन में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर का रिबन काट?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें