फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में फिर रुलाने लगा प्याज, 30 से बढ़कर 50 रुपये हुए दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। गृहिणियों की रसोई में बनने वाले खाने का जायका प्याज ने बिगाड़ कर रख दिया है। बाजार में प्याज की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में प्याज आम आदमी की पहुंच से बाहर होता नजर आ रहा है। वह भी तब जब नवरात्र चल रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में अधिकतर लोग खाने में प्याज का इस्तेमाल नहीं करते। वहीं, व्यापारी वर्ग तो प्याज के सेवन से परहेज ही करता है। बावजूद इसके नवरात्र में ही प्याज की कीमतें डेढ़ गुणा तक बढ़ गई हैं। नाहन बाजार में इस समय प्याज 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।
एक सप्ताह पहले तक बाजार में प्याज 30 से 35 रुपये किलोग्राम तक बिक रहा था लेकिन नवरात्र शुरू होते ही इसकी कीमतों में अचानक उछाल आ गया है। अमूमन 15 से 20 रुपये किलोग्राम बिकने वाले प्याज की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में हर वर्ष प्याज की कीमतें बढ़ती हैं। नाहन शहर के बाजार में प्याज के दाम अलग-अलग हैं। दुकानों में प्याज की कीमत 40-45 रुपये रही, जबकि बड़ा चौक सब्जी मंडी में प्याज 50 से 60 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन

व्यवसायी विकास ने बताया कि हर वर्ष दशहरे और दिवाली के समय प्याज की कीमतों में उछाल आता है। नवरात्र का इसकी कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता है क्योंकि अब लोग नवरात्र में इसका सेवन करने लगे हैं। वहीं, बड़ा चौक स्थित सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि दामों में बढ़ोतरी सरकार के निर्णय पर निर्भर करती है।
बड़ा चौक स्थित सब्जी विक्रेता का कहना है कि नासिक में बारिश के चलते प्याज की फसल बर्बाद हुई है। ऐसे में प्याज की कम सप्लाई आ रही है और इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुल मिलाकर प्याज की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों का बजट बिगड़ेगा। गौरतलब है कि बीते दो वर्षों से त्योहारी सीजन के दौरान प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बार भी दाम में वृद्धि लगातार जारी है। लोगों को इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
उधर, एपीएमसी के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मांग बढ़ने और आपूर्ति कम होेने से दाम में बढ़ोतरी हो रही है। दो तीन दिन के भीतर ही प्याज की आपूर्ति को बढ़ाया जाएगा ताकि दामों को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें