फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन पर काटे 30 चालान

विज्ञापन
नाहन के बड़ा चौक में दो पहिया वाहन का चालन करते यातायात प्रभारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। इस दौरान 30 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

पुलिस ने नाहन बाजार के साथ-साथ सड़कों पर नियमों का उल्लंघन करने पर दो पहिया और छोटे-बड़े वाहनों के चालान काटे। बाजार में भी पुलिस ने गश्त की। इस दौरान कई दो पहिया वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बिना हेलमेट, नो पार्किंग में वाहन पार्क करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर चालान किए। पुलिस ने शहर में जगह-जगह यह कार्रवाई अमल में लाई। यातायात पुलिस के प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने 30 चालान करने की पुष्टि की है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि नियमों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन

...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें