दिल्ली गेट नाहन में वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच करती यातायात पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन यातायात पुलिस टीम ने नियमों को धत्ता बताकर सड़क पर वाहन दौड़ाने वाले चालकों को कड़ा सबक सिखाया। पुलिस टीम ने शहर के चौगान मैदान के समीप मार्ग पर नाका लगाया। यहां यातायात पुलिस के प्रभारी रामलाल चोपड़ा के नेतृत्व में टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के जमकर चालान काटे।
पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने और हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों के चालान काटे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान हैड कांस्टेबल मनजीत, कांस्टेबल महेंद्र, विशाल, सुभाष, लक्ष्मी और प्रोमिला मौजूद रहीं।