फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईयू टीम ने अवैध खनन करते पकड़े जेसीबी और टिपर

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने सैनधार क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और टिपर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने रेणुका थाना में जेसीबी और टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सैनधार क्षेत्र के गांव दाऊण क्यारगा में रात्रि 11 बजे एक जेसीबी मशीन से रेत निकाला कर अवैध खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान एसआईयू टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन और टिपर को कब्जे में लिया। इसके साथ ही जेसीबी चालक दीपक ठाकुर और टिपर चालक शुभम ठाकुर के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। पुलिस उपाधीक्षक संगड़ाह शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोरी छिपे अवैध खनन करने के जुर्म में दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके जेसीबी और टिपर को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें