फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक मांगें नहीं मानी जाती प्रदर्शन जारी रहेगा : जगदीश चंद

विज्ञापन
नाहन में परिवहन निगम की कार्यशाला में टूल डाउन हड़ताल पर बैठे पीस मील कर्मी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन निगम पीस मील कर्मचारी मंच की टूल डाउन हड़ताल लगातार जारी रही। मंच के प्रधान जगदीश चंद की अगुवाई में पीस मील कर्मियों ने दूसरे दिन बुधवार को भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पीस मील कर्मियों ने उनको अनुबंध पर लेने की मांग फिर से दोहराई।
विज्ञापन

प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। मंच ने प्रबंधन निदेशक को 15 अगस्त तक पीस मील कर्मियों को अनुबंध पर लेने की बात कही थी लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। इसके कारण उनको विवश होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को जब तक नहीं मांगा जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रधान जगदीश चंद, संदीप कुमार, पवन, मनीष, राकेश, पदम, गुमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें