फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बसें शिमला रैली में जाने से परेशान दिखे यात्री

विज्ञापन
पांवटा बस अड्डे पर खड़ी निजी बसें। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को प्रधानमंत्री के शिमला कार्यक्रम में पांवटा साहिब और शिलाई विस क्षेत्र से 25-25 बसें शिमला गईं। इनमें एचआरटीसी की स्थानीय व बाहरी जिलों से मंगवाई गई थीं।
विज्ञापन

निगम की बसों के कार्यक्रम में जाने से कुछ रूटों के यात्रियों को निजी बसों के समय का इंतजार करना पड़ा। पांवटा साहिब से एचआरटीसी की 25 बसें शिमला गईं। इसमें सात पांवटा सब डिपो से, 15 ऊना व 3 रामपुर डिपो से मंगवाई गईं थीं। ये बसें देर रात 12 बजे शिमला रवाना हुई। वहीं, शिलाई विस क्षेत्र से भी एचआरटीसी की 25 बसें लगाई गईं थीं। शिलाई में 11 पांवटा से, आठ शिमला तारा देवी तथा छह रामपुर डिपो की शामिल रहीं।
निगम की बसों के रैली में जाने से यात्रियों को निजी बसों का इंतजार करना पड़ा। गिरिपार से पांवटा पहुंचे मामराज शर्मा, रविंद्र सिंह, लायक राम, परमानंद व रुबी का कहना है कि सरकारी रूट की कई बसें मंगलवार को नहीं रहने से दिक्कतें रहीं।
विज्ञापन

एचआरटीसी पांवटा बस अड्डा प्रभारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि पांवटा व शिलाई विस क्षेत्रों में निगम की 25-25 बसें शिमला कार्यक्रम के लिए लगाईं गई थीं। पांवटा क्षेत्र में ज्यादा दिक्कतों की शिकायत नहीं मिली है।

पांवटा बस अड्डे पर बसों का इंतजार करतीं सवारियां। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें