फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में परिवहन निगम ने बहाल किए 90 फीसदी रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 90 फीसदी रूट बहाल कर दिए हैं। निगम के नाहन डिपो के अंतर्गत आने वाले इन रूटों पर अब रविवार को भी लोगों को सरकारी बस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान बंद हुए इन रूटों को निगम ने चालू तो कर दिया था लेकिन रविवार को इन पर सरकारी बस सेवा बंद रहती थी। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की ओर से कई मर्तबा निगम प्रबंधन से इन रूटों को रविवार को भी सुचारु करने की मांग की जा रही थी लेकिन निगम प्रबंधन घाटे का हवाला देकर इन्हें शुरू नहीं कर रहा था।
हालांकि जिले के दस फीसदी रूटों पर अभी भी रविवार को सरकारी बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इनमें अधिकतर रूट सराहां और श्रीरेणुकाजी क्षेत्र के हैं। निगम पदाधिकारियों का कहना है कि इन इलाकों में भी जल्द ही बस रूटों की बहाली कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में निगम के 159 बस रूट हैं। जिले के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर सुबह और शाम ही बसें जाती हैं। रविवार को बस सेवा बंद रहने से इन क्षेत्रों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अकसर लोग छुट्टी के दिन अपने जरूरी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों पर जाते हैं लेकिन बस सेवा के अभाव में लोगों को दिक्कतें पेश आती रहीं। रविवार के दिन 60 फीसदी रूटों पर बस सेवाएं बंद की गई थीं। अब निगम ने कई रूटों पर बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। ‘अमर उजाला’ ने भी इस मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया।
परिवहन निगम के नाहन बस अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि जिले में 90 फीसदी रूटों पर रविवार को बसें चला दी गई हैं। शेष दस फीसदी रूटों पर भी जल्द बसें चला दी जाएंगी। उन्होंने माना कि आमदनी कम होने से रविवार को कुछ रूटों पर बस सेवा को बंद किया गया था, जिन्हें अब सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें