फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति ने पारित किया 3.5 लाख का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। रोगी कल्याण समिति सीएचसी नौहराधार की बैठक एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी की अध्यक्षता में हई। बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए आरकेएस के अंतर्गत 3.5 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। मेडिकल इंचार्ज डॉ. चारु बहल ने वर्ष 2020-21 की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। साथ ही वर्ष 2021-22 के व्यय के लिए बजट पारित किया।
विज्ञापन

जनरल मेडिसिन, लैब उपकरण के लिए एक लाख, डेंटल ओपीडी मरम्मत के लिए 50 हजार, सीएचसी भवन मरम्मत के लिए एक लाख रुपये का बजट पारित किया गया। इसके अलावा टाइम सफाई कर्मी प्रति माह तीन हजार, इंवेटर खरीद के लिए 40 हजार, लाइन वाशिंग के लिए 20 हजार का बजट पारित किया गया। बैठक में दांत शुल्क भी बढ़ाए गए। दांत निकालने और फिलिंग के 50 रुपये, आरसिटी 80 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
बैठक में पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र चौहान, एसडीओ जलशक्ति विभाग नौहराधार एनके सिंह सहित सभी पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों के चिकित्सक और रोगी कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें