फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षों से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, मरीज परेशान

विज्ञापन
health facility in ponta hospiatal
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। केंद्र सरकार और राज्य सरकार आम जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने को कई योजनाएं संचालित कर रही हैं जिसमें से गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा शामिल है लेकिन पांवटा सिविल अस्पताल में जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है।
विज्ञापन

पिछले करीब पांच वर्षों से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके होने से मशीन शो पीस बनी है। गर्भवती महिलाओं को मजबूरन 700 से 1000 रुपये तक निजी अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
------------------
क्या कहते हैं लोग
1. पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल परवाल का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से आम जनता को अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। अस्पताल में योजना के अनुसार गर्भवती महिलाओं को मुफ्त और सस्ते दाम पर टेस्ट सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन

2. समाजसेवी मदन मोहन शर्मा का कहना है कि पांवटा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट जैसी सुविधा से लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है। पांवटा में नाहन मेडिकल कॉलेज से सप्ताह में दो दिन प्रतिनियुक्ति पर किसी को भेजा जाना चाहिए।
3. बद्रीपुर पंचायत के पूर्व प्रधान रामलाल शर्मा का कहना है कि डॉ. डीडी शर्मा के सीएमओ पदोन्नत होकर स्थानांतरित होने के बाद से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त है। कक्ष में ताले लगे हैं और लाखों की अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है।
4. समाजसेविका और सेवानिवृत्त शिक्षिका इंदिरा चौहान का कहना है कि सरकार की गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड टेस्ट योजना का लाभ हजारों महिलाओं तक नहीं पहुंच पा रहा है। निर्धन और मध्यम वर्गीय महिलाओं को मजबूरन निजी अस्पतालों में भारी राशि खर्च करके टेस्ट करवाना पड़ रहा है।
--------------------
बाक्स...
शीघ्र समस्या के समाधान को प्रयासरत: सुखराम चौधरी
-हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड टेस्ट को लेकर आ रही
समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाया जाएगा। दो दिन के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन से रेडियोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
-------------
सरकार और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई गई समस्या : डॉ. संजीव सहगल
- सीएमओ सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि पांवटा सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त हैं। इससे अल्ट्रासाउंड टेस्ट में दिक्कतें आ रही हैं। समस्या को विभागीय उच्चाधिकारियों तथा ऊर्जा मंत्री के माध्यम से सरकार के संज्ञान में लाया गया है जिससे जनता को हो रही समस्या का कोई समाधान हो सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें