फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटी समिति चंडीगढ़ ने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ाज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी को ज्ञापन सौंपते सिरमौर हाटी मंच चंडीगढ़ के प्रतिनिधि। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की बैठक आयोजित की गई जिसमें हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि भाजपा चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता और हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन विशिष्ट अतिथि और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान हाटी समिति चंडीगढ़ इकाई ने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हुई बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय हाटी समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फकीर चंद चौहान और सिरमौर एसोसिएशन अध्यक्ष इकबाल सिंह ने की। कार्यक्रम आयोजन समिति सदस्य अधिवक्ता दिनेश चौहान ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता और हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने सिरमौर के लोगों की सच्चाई, मेहनत और ईमानदारी की प्रशंसा की।
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने हाटी समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा उठाए गए दशकों पुराने गिरिपार क्षेत्र और क्षेत्र वासियों को सांविधानिक जनजातीय दर्जा देने की मांग का जोरदार समर्थन किया। मांग के बारे में हाटी समिति ने सांसद को बैठक के दौरान ज्ञापन सौंपा। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पूर्व विधायक बलदेव तोमर समेत हिमाचल के सभी राजनैतिक दलों का एक प्रतिनिधि मंडल लेकर गृह मंत्री से मिलेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो देश के प्रधानमंत्री से मिल कर इस मुद्दे को रखेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने हाटी मुद्दे पर हर प्रयास का आश्वासन दिया। हाटी नेतृत्व के साथ चल कर इसको नतीजे तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। बैठक में सिरमौर एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश चौहान ने एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मयंक शर्मा ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि समेत सभी मेहमानों और वक्ताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें