फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट की नियमित नियुक्ति के प्रयास जारी : सुखराम चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर है। प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर योजना को भूमि उपलब्ध करवा कर दूसरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियमित नियुक्ति के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को पांवटा में प्रेसवार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा में वर्ष 2007 से पहले केवल 9 डॉक्टर थे। नाममात्र की स्वास्थ्य सुविधा थी। अब भाजपा सरकार ने अस्पताल को 150 बिस्तर का करवा दिया है। वर्तमान में यहां 18 डॉक्टर और 27 स्टाफ नर्स तैनात हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसने सत्ता में रहकर स्वास्थ्य और विकास पर क्या किया। जब 1994 में कांग्रेस सरकार थी। उस समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां 100 बिस्तर की कोरी घोषणा की थी। जबकि 2007 में भाजपा सरकार के दौरान यहां डॉक्टरों की संख्या 9 से 16 पहुंची। इतना ही नहीं 8 करोड़ रुपये अस्पताल भवन को मंजूर किया गया। जयराम सरकार के समय में डिजिटल एक्सरे, जनरेटर, लिफ्ट, ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा मिली। अस्पताल में तीन दिन के लिए रेडियोलॉजिस्ट तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इस पद पर नियमित रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड काल में भी बेहतर कार्य किए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें