पांवटा साहिब में वॉलीबाल की विजेता टीम ट्राफी के साथ।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की डिफेंस कॉलोनी में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोज्जर टीम ने जीत दर्ज की है। फाइनल मुकाबले में उसने पोभार टीम को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त एडीओ कुंदन सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया जिसमें विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये सहित ट्रॉफी प्रदान की। इस प्रतियोगिता में करीब 18 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सुनील तोमर और कुंवर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।