फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार मौका दें, हम देंगे अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य-सड़कें और रोजगार : सुरजीत

विज्ञापन
शिलाई पहुंची आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। आम आदमी पार्टी (आप) की बदलाव रथयात्रा लाधी महल के रोनहाट के मुख्य बाजार से होते हुए सोमवार को शिलाई पहुंची। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व लोकसभा शिमला यात्रा प्रभारी अंग्रेज सिंह ममदोट की अध्यक्षता में रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि अगर हिमाचल की जनता प्रदेश में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, उच्च दर्जे की शिक्षा व्यवस्था, अच्छी सड़कें, नौजवानों को रोजगार, किसानों की समृद्धि चाहते हैं तो एक मौका आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से भी लोगों को अवगत कराया।
पार्टी के शिलाई के वरिष्ठ नेता अतर सिंह कपूर ने कहा कि आज भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं। शिलाई की जनता को बीमार होने या कोई दुर्घटना होने पर छोटे से इलाज के लिए भी देहरादून और नाहन जाना पड़ता हैं क्योंकि यहां पर न ही अच्छी सुविधा हैं और न ही अस्पतालों में डॉक्टर।
विज्ञापन

विद्यालयों में शिक्षक नहीं। कई स्कूलों में भवन नहीं। किसानों के पास सिंचाई सुविधा नहीं। शिलाई विधानसभा के अंदर कोई भी सब्जी मंडी नहीं हैं जहां किसान अपनी नकदी फसल बेच सकें। शिलाई, कफोटा, सतौन जैसे मुख्य बाजारों में पानी की भारी किल्लत है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारों और नेताओं ने आजतक सिर्फ और सिर्फ यहां की जनता का शोषण किया है।
इस रथ यात्रा में लोकसभा शिमला के सचिव पंकज सहाय, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कन्याल, शिमला जिला महासचिव गौरव चौहान, शिलाई संगठन मंत्री पदम नेगी, पंकज सिंगटा, मीडिया प्रभारी आत्माराम भरद्वाज, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार और नाथूराम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें