फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिपुल ने ठौड़ निवाड़ को हराकर जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से ग्राम पंचायत टिक्कर में नवयुवक मंडल बड़गला ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ पंचायत प्रधान संध्या धीमान, बीडीसी सदस्य संजीव शर्मा और नेहरू युवा केंद्र नाहन के समन्वयक अनिल डोगरा ने किया, जबकि समापन विधायक रीना कश्यप और जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी स्पर्धा में 15 टीमों ने भाग लिया। इसमें गिरिपुल टीम विजेता और ठौड़ निवाड़ टीम उपविजेता रही। ऊंची कूद में सूरज प्रथम, प्रवीण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में रजनीश ने पहला और सूरज ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में रजनीश प्रथम, लोकेश ने दूसरा स्थान और सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान खंड स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए नेहरू युवा केंद्र नाहन के समन्वयक अनिल डोगरा व लेखाकार सुरेंद्र शर्मा ने बड़गला, गढोल, मयोग, शिलीसेर क्लब को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई। विधायक रीना कश्यप व सतीश ठाकुर ने कबड्डी में विजेता टीम को 11 हजार व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 5100 व ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप ने नव युवा मंडल बड़गला को खेल मैदान के लिए एक लाख और बीडीसी सदस्य संजीव शर्मा ने साठ हजार की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर युवा मंडल के प्रधान दिनेश ठाकुर, लोकेश, भरत सिंह, प्रेमदास, लोकेश, अशोक, सचिन, शीतल, प्रेमपाल, विरेंद्र, मदन, सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें