फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने तीन दोस्तों संग पत्नी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। गुरु नगरी पांवटा साहिब में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के वकील और भाई ने मामले में पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शुक्रवार को पीड़िता ने वकील व भाई के साथ पांवटा में प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान वकील राजेंद्र नेगी ने कहा कि पीड़िता के साथ उसके पति सहित चार लोगों ने नशीली दवा पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया। पीड़िता के भाई ने कहा कि 17 जुलाई को उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का वीडियो उसे मिला। पहले वह बहुत शर्मिंदा हुए, फिर हिम्मत करके पांवटा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है, उल्टा उनको चुप करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अब कोर्ट के जरिए एफआईआर दर्ज करवाने को विवश हो रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि बेहोशी के कारण उसे अपने साथ हुए दुष्कर्म की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन वीडियो वायरल होने से इस बात की जानकारी मिली।
डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने कहा कि दुष्कर्म का मामला दो साल पुराना है। इसका वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस उचित कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें