पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब वन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मानपुर देवड़ा में अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर जब्त किया है। ट्रैक्टर संचालक को 18,500 रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन
खनन विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार, वन मंडल पांवटा के वनरक्षक प्रवीण कुमार, राकेश कुमार और हितेश की संयुक्त टीम ने अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर को जब्त किया। साथ ही संचालक से 18,500 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की है। डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल अंग्रीश ने पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग की मुहिम जारी रहेगी।