फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शनिवार रात को हुए हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक लेकर फरार हो रहा चालक भी थोड़ा आगे जाकर वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक भी खाई में जा गिरा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संगड़ाह उपमंडल के लगनू गांव का रहने वाला 25 वर्षीय रामेश्वर शर्मा पुत्र दिवंगत हिरदा राम शनिवार रात कालाअंब से ड्यूटी कर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक नंबर एचपी 79-1097 को गोशाला के समीप जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शनिवार रात करीब 11:30 बजे के आसपास हुआ। टक्कर के बाद ट्रक नंबर एचपी12 डी-6505 भी खाई में लुढ़क गया।
इस बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। रविवार सुबह युवक का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमपति जम्वाल में हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें