खारा व टोका जंगल में लाहन नष्ट करती वन विभाग टीम। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब वन विभाग की टीमों ने जंगलों में छापामारी की। गुप्त सूचना मिलने पर अवैध शराब तैयार करने के संदिग्ध स्थलों पर छापामारी के दौरान कार्रवाई में तीन भट्ठियां और 800 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि वन मंडल पांवटा साहिब अधिकारी को अवैध शराब फिर से जंगलों में तैयार करने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद दो टीमें को गठित कर दिया गया। वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार के नेतृत्व में टीमें भेजी गईं।
इसमें वनरक्षक रणवीर, मुद्दसिर, अनिल कुमार, रतन शर्मा, संदीप सिंह और वनकर्मी हरिचंद शामिल शामिल रहे। टीम ने लाई टोका के वन क्षेत्र में अवैध शराब की दो भट्ठियों और चार ड्रमों में रखी 500 लीटर वाहन को नष्ट कर दिया। खारा जंगल में एक भट्टी दो ड्रम में रखी 300 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने कहा कि वन विभाग की टीमों ने छापामारी के दौरान तीन चलती शराब की भट्ठियों और 800 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।