फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 11 मामले

विज्ञापन
11 new corona positive found in sirmaur district-health department on alert
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। जिले में बीते दो-तीन दिनों में मामलों में वृद्धि हुई है। वर्तमान में जिले में करीब 11 सक्रिय मामले हैं। उधर बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जिले में सैंपलिंग बढ़ाई गई है। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। हालांकि विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के मुताबिक मानकों के अनुसार जिले में सैंपलिंग ठीक चल रही है लेकिन कोरोना संक्रमण से निपटने के मद्देनजर सैंपलिंग को बढ़ाया गया है।
जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों के चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सैंपलिंग और टीकाकरण अभियान को और तेज करने को कहा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 11 सक्रिय मामले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोग अपने सैंपल करवाएं। इसके अलावा कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।
---
24 केंद्रों पर 670 को लगी वैक्सीन :
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में शनिवार को 12 से 60 वर्ष की आयु से ऊपर के 670 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के 76 बच्चों को कार्बेवैक्स और 15 से 17 वर्ष के 34 किशोरों को कोवैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 18 से 44 वर्ष के 352, 45 से 60 वर्ष के 131 लोगों को कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष की आयु से ऊपर के 77 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई। उन्होंने बताया कि वैैक्सीनेशन अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें